फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मंगेतर की मां पर लगाया फोन झपटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कालिंदी कुंज इलाके में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी मंगेतर की मां पर फोन झपटने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को पकड़ा और उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। महिला ने युवक पर बेटी के फोटो के जरिये उसे धमकी दे रहा था। इसलिए उसने फोटोग्राफ उड़ाने के लिए फोन लिया था न कि झपटमारी की थी।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 21 अगस्त को मदनपुर खादर निवासी आलोक ने अपने फोन की झपटमारी की शिकायत की थी। आलोक ने बताया कि उसकी मंगेतर की मां उषा ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उषा ने उसका मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर उषा को पकड़ लिया और उसके कब्जे से आलोक का फोन बरामद कर लिया।
उषा ने बताया कि उसकी बेटी की शादी आलोक से तय हुई थी। कुछ विवाद की वजह से शादी टूट गई। आलोक के फोन में उसकी बेटी के फोटोग्राफ थे, जिसके जरिये आलोक उसे धमका रहा था। शिकायतकर्ता ने भी उषा की बातों में हामी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें