प्रेमिका के अपमान का बदला लेने के लिए कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में प्रेमिका के साथ मौजूद होने पर लोगों को बुलाकर हंगामा करवाने वाले 45 साल के पवन कुमार यादव से बदला लेने के लिए फल विक्रेता ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने उसके शव को नाले के पास फेंककर भाग गया। शव मिलने के बाद तकनीकी जांच कर द्वारका पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद उसे कासगंज यूपी से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान 24 साल के भूपेंद्र पाल उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले उत्तर प्रदेश में अपहरण और हत्या के एक मामले में भी शामिल रहा है।