फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शादी से इनकार करने पर युवक ने किशोरी के सिर पर हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Feb 2021 06:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

बेगमपुर इलाके में शुक्रवार रात शादी से इनकार करने पर एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी की उसके घर में ही हथौड़ा से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। आरोपी युवक का किशोरी के घर आना जाना था। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक किशोरी से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। किशोरी के इनकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया है। बेगमपुर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

मृत किशोरी अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ बेगमपुर के भरत विहार में रहती थी। वह सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस को शुक्रवार रात संजय गांधी अस्पताल से किशोरी की हत्या होने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने बताया कि किशोरी के सिर पर काफी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


कई महीनों से बना रहा था शादी का दबाव
किशोरी के चचेरे भाई कौशल ने पुलिस को बताया कि किशोरी के माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। उसने बताया कि दो साल पहले किशोरी के परिजन बवाना इलाके में रहते थे। जहां किशोरी का लईक खान नाम के युवक से जान पहचान हुई थी। लईक कई बार किशोरी से शादी करने की बात कह चुका था। मना करने पर उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। लईक बेगमपुर स्थित घर पर भी किशोरी से मिलने आता था। दो तीन माह से वह उसपर शादी के लिए दवाब बना रहा था।

घर में ताला लगाकर फरार
शुक्रवार शाम लईक किशोरी के घर आया था। उसने कौशल और किशोरी के भाई को दो सौ रुपये देकर बाजार से चिकन लाने के लिए भेज दिया। कौशल जब बाजार से वापस आया तो उसने लईक को दरवाजे पर ताला लगाकर जाते देखा। आवाज लगाने पर लईक नहीं रूका। कुछ देर बाद किशोरी की मां पहुंची। उसने ताला लगे होने का कारण कौशल से पूछा। कौशल ने बताया कि लईक ताला लगाकर गया है। शक होने पर उनलोगों से ताला तोड़ा तो कमरे में किशोरी लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। पुलिस लईक की तलाश में दबिश दे रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि लईक उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें