फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद में दोस्तों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, बीच बचाव करने पर चचेरे भाई पर भी हमला

Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त डी ब्लॉक निवासी प्रेमनगर निवासी विरेंद्र(23) के रूप में हुई है। जबकि घायल उसके चचेरे भाई की पहचान नितिन(22) के रूप में हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में बुधवार रात जन्मदिन की पार्टी में शराब पीने के बाद हुए विवाद में दोस्तों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि उसके चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त डी ब्लॉक निवासी प्रेमनगर निवासी विरेंद्र(23) के रूप में हुई है। जबकि घायल उसके चचेरे भाई की पहचान नितिन(22) के रूप में हुई। विरेंद्र पेशे से पलंबर था जबकि नितिन अपने पिता वीर बहादुर सिंह की सिलाई मशीन की मरम्मत करने में मदद करता है। 

बुधवार रात करीब सात बजे नितिन अपने चचेरे भाई विरेंद्र के साथ दोस्त दिवाकर और राजेश की ओर से दी गई जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए एन ब्लॉक गली नाग मंदिर प्रेम नगर गया था। वहां पर दिवाकर और राजेश के अन्य दोस्त मौजूद थे। सभी ने पार्टी के दौरान शराब का सेवन किया। इस दौरान विरेंद्र का किसी बात को लेकर अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


बात हाथापाई पर पहुंच गई। हाथापाई के दौरान आरोपियों ने विरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। अपने भाई पर हो रहे हमले में बीच बचाव करने के दौरान आरोपियों ने नितिन पर भी चाकू से हमलाकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। 
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों भाईयों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। 

नितिन के बयान पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। उसके मुताबिक वारदात में विवेक , गोविंदा, पिंटू, जितेंद्र और राजेश के अलावा दो नाबालिग शामिल थे। पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके निशानदेही पर अन्य आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें