फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक ने तोड़ा दम, जिंदगी-मौत से जूझ रही युवती

Sat, 21 Aug 2021 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक ने दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। युवती की हालत काफी नाजुक है, वह वेंटिलेटर पर है। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक की आरएमएल अस्पताल में मौत हो गई है। जबकि युवती वेंटिलेटर पर है, उसकी हालत काफी नाजुक है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती ने अपने साथी युवक के साथ सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

सांसद के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई नहीं होने से दोनों आहत थे। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता यूपी के बलिया और युवक गाजीपुर का रहने वाला था। दोनों सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और गेट नंबर-डी से अंदर घुसने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


उचित आईडी नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था। करीब 12.20 बजे दोनों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई थी। पुलिस के अनुसार, युवती 85 फीसदी और युवक 65 फीसदी जला था। 
 
विज्ञापन

पुलिस को मौके से एक बोतल मिली थी। माना जा रहा है कि इसमें वे ज्वलनशील पदार्थ लेकर आए थे। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल ले जाते हुए युवती ने बयान दिया कि उसने बसपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

यह मामला वाराणसी में चल रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वे सुप्रीम कोर्ट आए थे। युवक इस मामले में गवाह है और युवती बयान दिलवाने के लिए उसे साथ लेकर आई थी।

शुक्रवार को पीड़ित युवक-युवती के बयान लेने दिल्ली पहुंची थी यूपी पुलिस 
इससे पहले, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवक-युवती द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में यूपी पुलिस की एक 12 सदस्य टीम डीजीपी केयर सिंह की देखरेख में दिल्ली पहुंची थी। यूपी पुलिस युवक-युवती के बयान लेना चहाती थी। लेकिन दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। ऐसे में यूपी पुलिस बयान नहीं ले सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें