फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चालान काट रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाकर युवक हुआ रफूचक्कर, मौरिस नगर की वारदात

Sun, 06 Mar 2022 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर में गुरु तेग बहादुर मार्ग पर दौलतराम कॉलेज के पास चालान काट रहे पुलिसकर्मियों पर एक युवक कार चढ़ाकर फरार हो गया। वारदात के दौरान एक एएसआई को गंभीर चोटें लगी है। कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में वाहनों की जांच कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने काले के शीशे और फैंसी नंबर प्लेट वाली एक कार को हाथ का इशारा कर रुकने के लिए कहा। बजाए कार रोकने के आरोपी ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। आरोपी ने पहले दो सिपाहियों को साइड मारकर गिराया। 
विज्ञापन


इसके बाद वह सीधे एक एएसआई को टक्कर मारता हुआ फरार होने लगा। दो सिपाहियों ने होंडा सिटी कार सवार आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया। कुछ दूर जाकर उसे रोक भी लिया गया। लेकिन इसके बाद दोबारा आरोपी ने दोनों सिपाहियों को टक्कर मारी और रफूचक्कर हो गया। 

घायलों को नजदीकी कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां एएसआई विनय (52) का इलाज जारी है। बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। कार का नंबर नोएडा का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को सब्जी मंडी ट्रैफिक सर्किल में तैनात एएसआई एन श्रीधर, एएसआई विनय, हवलदार राजीव कुमार, सिपाही मनोज व कुणाल के साथ गुरु तेग बहादुर मार्ग पर तैनात थे। दौलतराम कॉलेज की लाल बत्ती से करीब 200 मीटर पहले वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12.45 बजे इन लोगों ने सफेद रंग की होंडा सिटी कार को आते हुए देखा। कार के शीशों पर काले रंग की फिल्म चढ़ी हुई थी। कार की नंबर प्लेट भी फैंसी थी। यह देखकर उसे रुकने का इशारा किया गया। आरोपी सिपाही मनोज व हवलदार राजीव को साइड मारता हुआ फरार होने लगा। 

इस बीच एएसआई विनय ने कार के आगे आकर उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने सीधे उनको टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी फरार होने लगा। एएसआई विनय को गंभीर चोट लगी। सिपाही मनोज व कुणाल ने एक राहगीर की गाड़ी से होंडा सिटी कार का पीछा शुरू कर दिया। रामजस कॉलेज के पास कार को रोक भी लिया गया। 

गाड़ी मनोज और कुणाल जैसे ही कार के आगे आए, आरोपी ने उनको भी कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी माल रोड की ओर फरार हो गया। दोनों सिपाही बाल-बाल बच गए। उधार घायल जवानों को निजी कार की मदद से अस्पताल ले जाया गया। 

जहां एएसआई विनय के सिर, कंधे और टांग में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने एएसआई एन श्रीधर की शिकायत पर मामला दर्ज कर छनबीन शुरू कर दी है। आरोपी की कार का नंबर नोट कर लिया गया है। नंबर नोएडा का है। उसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें