दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार ओलंपियन पहलवान सुशील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव कोशिश में जुटी है। एक तरह पंजाब में सुशील की मौजूदगी के बाद पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं एक टीम सुशील के खास पहलवान दोस्तों से पूछताछ की है।
वहीं, शनिवार को यहां तक की सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इनकार कर दिया है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है पहलवान सुशील कुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब में मौजूद है। उसकी तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी।