फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के नाम पर चार परिजनों को पिलाया जहर, होमगार्ड की प्रेमिका के पति ने रची साजिश

Tue, 19 May 2020 10:01 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में चार परिजनों को स्वास्थ्य कर्मी बनकर पहुंची 4 महिलाओं ने जहर पिला दिया। इससे होमगार्ड विक्रम उर्फ विक्की, उसकी मां, चाचा और एक अन्य रिश्तेदार अचेत हो गए। पड़ोसियों ने चारों को जमीन पर अचेत पड़ा देखा तो फौरन राजा हरीशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सभी की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से छानबीन कर जहर देने वाली दो महिलाओं सुमन और सपना (दोनों बदले हुए नाम) को समयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि विक्रम की प्रेमिका के पति ने उनसे कोरोना वैक्सीन के नाम पर चारों को जहर पिलवाया था।


पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर सपना और सुमन विक्रम के घर पहुंचीं और कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग से आई हैं। कोरोना से बचने के लिए दिल्ली में घर-घर दवा पिलाई जा रही है। इसके बाद दोनों ने विक्रम, उसकी मां, चाचा और एक रिश्तेदार को जहरीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों फरार हो गईं। गिरफ्तारी के बाद दोनों महिलाओं ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्होंने रमजानपुर के रहने वाले प्रदीप (42) के कहने पर पूरे परिवार को जहर दिया था।

पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में कहा कि विक्रम के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। दोनों को कई बार समझाने पर भी वे नहीं मान रहे थे। इसे लेकर उसका विक्रम से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद प्रदीप ने एक जानकार के जरिए सुमन और सपना से संपर्क किया। दोनों को मोटी रकम का लालच देकर विक्रम के परिवार को जहर देने के लिए राजी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें