फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद डेयरी में गला घोंटकर की गई थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 18 जनवरी को पुलिस को बरवाला गांव में एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान मालिक सुभाष ने बताया कि महिला का नाम अनिता (35) था। वह 22 दिसंबर से अकेली किराए पर रह रही थी। महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ। उसकी जीभ दांतों के बीच दबी हुई थी, और नाक से खून बह रहा था। मगर शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।
पुलिस को छानबीन के दौरान 21 जनवरी को महिला के दो भाई मिले। उन्होंने महिला की पहचान अपनी बहन अनिता के रूप में की। 30 जनवरी को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोेर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि महिला की किसी परिचित ने हत्या की है। हालांकि मकान मालिक का कहना है कि उसने किसी को महिला के पास आते जाते नहीं देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें