रमेश करगति 30 मई को यमुना में पूजा करने के लिए सूर घाट तिमारपुर इलाके में गया था, वापस आने पर उसे स्कूटी गायब मिली। जिसकी शिकायत रमेश ने पुलिस में की। जिसके बाद तिमारपुर थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला एसआई ने फिल्मी अंदाज में एक वाहन चोर को पकड़ लिया।
उत्तरी जिले के तिमारपुर थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला एसआई प्रीति सैनी (25) ने फिल्मी अंदाज में एक वाहन चोर को पकड़ लिया। आरोपी ने यमुना किनारे खड़ी एक युवक की स्कूटी चोरी की थी। युवक अपना मोबाइल स्कूटी की डिक्की में छोड़ गया था।
विज्ञापन
एसआई ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मोबाइल की लाइव लोकेशन ऑन की। इसके बाद आरोपी को महज एक घंटे के भीतर भजनपुरा के व्यस्त मार्केट से दबोच लिया गया। आरोपी हैदर राजा सब्जी मंडी इलाके का घोषित बदमाश है। पुलिस ने बताया कि रमेश करगति नामक शख्स हैंडीक्राफ्ट की एक दुकान पर काम करते हैं। 30 मई को वह यमुना में पूजा करने के लिए सूर घाट तिमारपुर इलाके में गए थे। वापस आने पर स्कूटी गायब मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला एसआई प्रीति सैनी मौके पर पहुंची। रमेश ने उनको मोबाइल के डिक्की में होने की जानकारी दी। प्रीति ने मोबाइल की लाइव लोकेशन ट्रेस की।