फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: होटल में बुलाकर महिला से दरिंदगी, फिर आरोपी ने किया घिनौना काम

Fri, 17 Dec 2021 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के आदर्श नगर में एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर महिला को होटल में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आदर्श नगर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक ब्यूटिशियन को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


30 वर्षीय पीड़िता सपरिवार शास्त्री नगर में रहती है। वह शादीशुदा है और घर में ही ब्यूटिशियन का काम करती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीना पहले उसे एक पंफलेट मिला था। जिसमें महिलाओं के लिए पार्ट टाइम नौकरी देने की बात लिखी थी। उसमें दिए नंबर पर संपर्क करने पर कुंवर नाम के व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उसे मिलने के लिए आजादपुर बुलाया।

बुधवार को पीड़िता उससे मिलने के लिए आजादपुर पहुंची। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे आदर्श नगर के एक होटल में नौकरी से जुड़ी बात करने के लिए ले गया। उसके बाद आरोपी कमरे को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। होटल से निकलने के बाद पीड़िता आदर्श नगर थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस होटल मालिक व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें