फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो गांजा लेकर पंजाब जा रही महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने चार किलो गांजा बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि महिला इस धंधे में कैरियर का काम करती है और उसे गांजे की खेप को पंजाब पहुंचाना था। पुलिस उससे पूछताछ कर धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान पूजा (25) के रूप में हुई है। वह अपने बच्चों के साथ पति से अलग सदर बाजार में रहती है। शुक्रवार रात थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ नई दिल्ली स्टेशन के पहाड़गंज की तरफ गश्त कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने मेन हॉल के पास एक महिला को संदिग्ध हालत में देखा।
पुलिसकर्मियों ने उससे वहां बैठने का कारण पूछा। लेकिन महिला ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वह जांच के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग नहीं कर रही थी। शक होनेे पर पुलिस ने उसके बैग की जांच की। जिसमें चार किलो गांजा मिला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह सदर बाजार स्थित अपनी झुग्गी के पास रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आई। जिसने इस धंधे में उसे शामिल कर लिया। उसने ही यह गांजा दिया और उसे पंजाब लेकर जाना था। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें