फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दिल्ली के पांच सितारा होटल में महिला से दुष्कर्म, डेटिंग एप पर हुई थी मुलाकात, आरोपी फरार

Fri, 10 Jun 2022 12:11 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी और पीड़ित एक दूसरे से किसी डेटिंग एप के माध्यम से मिले थे। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने द्वारका के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित एक पांच सितारा होटल में कथित रूप से एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल में महिला के साथ तीन जून को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक दूसरे से किसी डेटिंग एप के माध्यम से मिले थे। आरोपी हैदराबाद का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी खोज के लिए दबिश दे रही है।
 

पीड़ित महिला (28) ने बताया कि वो पहले एक दुकान में काम करती थी। उसने बताया कि वह आरोपी से टिंडर पर मिली थी। इसके बाद आरोपी और उसकी मुलाकात 30 मई को एक होटल में हुई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इसके बाद से आरोपी महिला का फोन रिसीव नहीं कर रहा है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें