फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से ठगी का मामला: जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ईडी ने भी किया केस दर्ज

Thu, 02 Sep 2021 04:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से चार करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इससे पहले रैनबैक्सी के एक और पूर्व प्रमोटर की पत्नी दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत कर चुकी है। आर्थिक अपराध शाखा ने शिकायत दर्ज की है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जेल से उगाही के मामले में गिरफ्तार जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा के बाद अब प्रवर्तन निर्देशालय (ई़डी) ने मामला दर्ज किया है। इससे पहले अपराध शाखा ने जेल में बंद रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जापना सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। अब ईडी ने शाखा द्वारा दर्ज मामले के आधार पर नया मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इससे पहले रैनबैक्सी के दूसरे पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति ने शाखा में दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की थी। शाखा ने सुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का एक और मामला दर्ज किया गया था। 

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर और शिविंदर सिंह के खिलाफ रेलिगेयर फिनवेस्ट और रेलिगेयर इंटरप्राइज ने 2397 करोड़ रुपये का गबन का आरोप लगाया था। इस मामले में दोनों भाइयों को वर्ष 2019 में आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों भाई अक्तूबर 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


शिविंदर की पत्नी अदिति की शिकायत पर स्पेशल सेल ने मुकदमा दर्ज किया था और इस मामले में रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से मोबाइल फोन मिले थे। अदिति ने अपनी शिकायत में बताया था कि जून 2020 को उसके पास एक कॉल आया था। जिसने खुद को मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उनके पति को जमानत दिलाने में मदद का झांसा दिया था। 
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने अदिति से दो सौ करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। बाद में इस मामले को स्पेशल सेल से आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया था। 

अब मालविंदर की पत्नी जापना सिंह ने शाखा में शिकायत कर चार करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में जापना ने बताया कि सात अगस्त को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने जेल में उसके पति की सुरक्षा और जमानत दिलाने के एवज में पैसे की मांग की। 

आरोपी ने हांगकांग के एक खाते में रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। उन्होंने हांगकांग के खाते में चार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। अदिति के मामले में सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी होने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें