फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के लिए रोका तो बदमाशों ने सिपाही को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुधवार सुबह करीब नौ हुई गोलीबारी की एक के बाद एक दो घटनाओं से डिफेंस कॉलोनी इलाका थर्रा उठा। चेकिंग के लिए रोकने पर बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी। हालांकि उसने जांबाजी दिखाते हुए साथी मदद से दोनों बदमाशों को दबोच लिया। घायल सिपाही को ट्रॉमा सेेंटर में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में डिफेंस कॉलोनी थाने के पीछे बाइक सवार बदमाशों ने बीएसईएस के ड्राइवर की गर्दन में गोली मार दी। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात सिपाही नवीन बुधवार सुबह घर से सादे कपड़ों में डिफेंस कॉलोनी थाने जा रहे थे। बीआरटी पर बाइक सवार दो युवक दिखे। मोटरसाइकिल पर आगे की नंबर प्लेट नहीं थी और पीछे की मुड़ी हुई थी। नवीन ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ा दी। पीछे बैठे बदमाश ने सिपाही को पीछा नहीं करने के लिए धमकाया भी था। इसके बावजूद वे पीछा करते रहे। नवीन ने इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे सिपाही मनीष को मोटरसाइकिल सवारों के बारे में सूचना दी। इसके बाद पीछा कर एंड्रयूज गंज के पास दोनों बदमाशों को रोक लिया।
पीछे बैठे बदमाश को पकड़ते ही उनसे तमंचा निकालकर नवीन की जांघ में गोली मार दी। इसके बाद बमदाश भागने लगे। तभी आगे से सिपाही मनीष आ गए और अपनी बाइक से बदमाशों की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों बदमाश गिर पड़े। इसके बाद दोनों ने बदमाशों धर्मेंद्र और नवदीप को दबोच लिया। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में नवीन की जांघ का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि दोनों बदमाश बुधवार सुबह लूट और झपटमारी की वारदात करने निकले थे। गौतमपुरी, फेज-दो बदरपुर निवासी धर्मेंद्र (29) के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। नवदीप (20) के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है।
दूसरी ओर, डिफेंस कॉलोनी इलाके में थाने के पीछे सुबह करीब सवा नौ बजे बदमाशों ने चिराग दिल्ली निवासी भीमराज (45) को गोली मार दी। वे बिजली सप्लाई कंपनी बीएसईएस में अनुबंध पर ड्राइवर हैं। उनकी ड्यूटी किलोकरी में है। बुधवार सुबह वे एंड्रयूज गंज ऑफिस के बाहर कार में बैठे थे। तभी बाइक पर एक बदमाश आया और उनकी गर्दन में गोली मार दी। एम्स में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि रंजिश के कारण उन्हें गोली मारी गई है। बाइक सवार बदमाश काफी दूर से उनका पीछा करता हुआ आ रहा था। बीएसईएस ऑफिस के सिक्योरिटी गार्ड चंद्रशेखर ने बताया कि घटना के समय वह ऑफिस के अंदर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर आए तो एक बाइक सवार भाग रहा था। बदमाश काले रंग की बाइक पर आया था और उसने काले कपड़े पहन रखे थे। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में गोविंदपुरी निवासी रोहन उर्फ मनीष (23) को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि सड़क पर मामूली बात को लेकर करीब डेढ़ माह पहले उसका भीमराज के साथ झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर वह रंजिश मानता था। उधर, भीमराज के भाई शिवचरण का कहना है कि भीमराज की किसी के साथ भी रंजिश नहीं है। वे तीन साल से बीएसईएस में काम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें