फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आज साफ रहेगा मौसम, हवा की सेहत सुधरी, अभी बनी रहेगी ठंडक

Sun, 27 Feb 2022 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि माह के अंत तक हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा।
विज्ञापन
खुशनुमा हुआ मौसम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शुक्रवार रात मौसम के करवट लेने की वजह से हुई ओलावृष्टि और बारिश ने दिल्ली का मौसम बदल दिया है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, दिन का पारा सामान्य से दो अंक लुढ़ककर 23.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। हालांकि, माह के अंत तक हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अंक अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन, दिनभर धूप खिली रही और बारिश दर्ज नहीं की गई। शाम को कुछ जगह बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चला। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 51 से 89 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ दिनभर धूप खिले रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बारिश की वजह से शनिवार को दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। दिल्ली का एक्यूआई 102, फरीदाबाद का 97, गाजियाबाद का 101, ग्रेटर नोएडा का 88, गुरुग्राम का 128 और नोएडा का 70 एक्यूआई रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें