फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश : दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा, कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में छाए काले बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। इससे बढ़ा हुआ तापमान अगले तीन दिनों में कम होकर 32 डिग्री सेल्सयिस तक पहुंचेगा। कल के लिए तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 92 फीसदी व न्यूनतम 55 फीसदी रहा। पालम में अधिकतम तापमान 38, लोदी रोड में 37.2, रिज इलाके में 36, जफरपुर में 35.1, मुंगेशपुर में 33.9, नरेला में 34.5,  नोएडा में 36.6 व पीतमपुरा में 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर भी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिन में बीच-बीच में बादल और सूरज के बीच खेल चलता रहा। अंत में बादल बिना बरसे ही चल दिए। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में तेज हवा चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी है। वहीं, रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गत 13 जुलाई को मानसून आ गया है। अगले तीन से चार दिनों तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस बार का मानसून बीते 19 सालों में सबसे देरी से पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें