फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Crisis: दिल्ली के कई इलाकों में आज प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, यमुना में अमोनिया बढ़ने से उत्पादन प्रभावित

Sun, 07 Nov 2021 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोनिया विहार, वजीराबाद, भागीरथी, चंद्रावल और ओखला ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल का उत्पादन प्रभावित होगा। जल बोर्ड टैंकरों से करेगा जल आपूर्ति की कोशिश।
विज्ञापन
Delhi Water Crisis - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से रविवार को दिल्ली में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सोनिया विहार, वजीराबाद, भागीरथी, चंद्रावल और ओखला ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल का उत्पादन प्रभावित होगा।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इससे दिल्ली के पांच बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकेंगे। नतीजतन पूर्वी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कई इलाकों के लोगों को रविवार को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

इनमें साकेत, कटवरिया सराय, पुष्प विहार, जाफराबाद, झिलमिल, कड़कड़डूमा, सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, पटेलनगर, राजेंद्र नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और एनडीएमसी के कुछ इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, आंबेडकर नगर, प्रहलाद पुर, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और इसके आसपास के इलाकों में भी रविवार की सुबह और शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है।

जल बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इन इलाकों में जल बोर्ड टैंकरों के जरिये पानी सप्लाई करने की कोशिश करेगा। साथ ही सलाह भी दी है कि पानी का उचित मात्रा में इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें