फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के शिक्षकों पर पानी की बौछारें, कई घायल

विज्ञापन
टीचरों पर पानी की बौछारें डालते पुलिसकर्मी। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार को मांगों को लेकर रैली निकाल रहे शिक्षकों पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। पानी की तेज बौछारों से कई शिक्षकों को चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिक्षकों से मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। डूटा इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से करेगा। साथ ही कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा। सेमेस्टर परीक्षा बहिष्कार के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राजीव रे के मुताबिक, शिक्षक चार दिसंबर से कुलपति कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को हजारों की संख्या में शिक्षक नॉर्थ कैंपस में शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे थे। दिल्ली पुलिस ने पहले पूरे कैंपस में बैरिकेंड लगाकर चारों ओर से रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद दोपहर तीन बजे मॉल रोड के पास रैली निकाल रहे शिक्षकों पर पानी की बौछारें कर दी। पानी की बौछार इतनी तेज थी कि कई शिक्षक नीचे गिर पड़े। इसके चलते कई शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। निहत्थे शिक्षकों पर पुलिस लाठीचार्ज नहीं कर सकती थी, इसलिए वाटर कैनन का प्रयोग करने के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।
गालियां देकर धक्के मारे : प्रो. राजेश झा
दिल्ली विश्वविद्यालय एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य प्रो. राजेश झा के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने पहले धक्के मारे फिर गालियां दीं। इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से करेंगे। उन्होंने डीयू के विजिटर यानी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मामले में दखल देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें