फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पानी की किल्लत: वसंत कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Nov 2022 02:52 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

वसंत कुंज के रहने वाले जितेन नेगी ने बताया कि हम लोगों मे से आधे लोग पानी के टैंकर के लिए  दिल्ली जल बोर्ड के पास दौड़ते रहते हैं। और आधे पानी के टैंकरों का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन न तो कोई हमसे मिलने आया और न ही हमें कोई आश्वासन मिला। 
विज्ञापन
पानी की सप्लाई बंद, प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ दिल्ली के वसंत कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत से परेशान लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। पानी की पर्याप्त सप्लाई ना होने के कारण लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। वसंत कुंज के सेक्टर सी-8 के लोगों ने बताया कि वहां पिछले 6 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी के टैंकर आते हैं लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद पानी नसीब होता है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां पिछले 6 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग अब पूरी तरह से पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं जो उन्हें बहुत प्रयास के बाद ही मिलते हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से उनके फोन कॉल और ऑनलाइन शिकायतों का कोई जबाव नहीं मिलता। 
 
वसंत कुंज के रहने वाले जितेन नेगी ने बताया कि हममें से आधे लोग पानी के टैंकर के लिए  दिल्ली जल बोर्ड के पास दौड़ते रहते हैं। और आधे पानी के टैंकरों का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन न तो कोई हमसे मिलने आया और न ही हमें कोई आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें