आरोपी आफताब की जेल से पहली तस्वीर आई सामने
- फोटो : ANI
दिल्ली में श्रद्धा विकास वाकर की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धा की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को ठिकाने के लिए शरीर को 35 टुकड़ों में काट डाला था।
इस हत्याकांड ने पूरे देश को हैरान करके रख दिया है। हर कोई इस घटना को सुनकर स्तब्ध हो जाता है। आफताब पर आरोप है कि उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े किए और फिर एक-एक टुकड़े को ठुकाने लगाता था। कातिल आफताब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
श्रद्धा के पिता और शिकायतकर्ता विकास मदन वाकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए घटना के पीछे लव जिहाद होने का संदेह जताया है। श्रद्धा के पिता ने कहा कि दिल्ली पुलिस सही तरीके से काम कर रही है आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
एएनआई से बात करते हुए श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने कहा उन्हे लव जिहाद का संदेह था। हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थी मुझसे बहुत कम बात करती थी। मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था। मैंने पहली शिकायत मुंबई के वसई में दर्ज कराई।