फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: दिल्ली में पानी के लिए भटके लोग, कई इलाकों में प्रभावित रही आपूर्ति, अगले कुछ दिनों तक रहेगी किल्लत

Sun, 13 Jun 2021 11:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जल बोर्ड ने एक दिन पहले ही यमुना में शैवाल बढ़ने के कारण जल शोधन केंद्र के प्रभावित होने की सूचना दी थी। इस वजह से करोलबाग, पटेल नगर, बलजीत नगर व अन्य इलाकों में कम दबाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
नल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना में शैवाल जमने के कारण रविवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। इस वजह से गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए लोगों को बर्तन लेकर सुबह-शाम भटकना पड़ा। आगामी कुछ दिनों तक चंद्रावल जल शोधन केंद्र के प्रभावित होने के कारण यह स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन


जल बोर्ड ने एक दिन पहले ही यमुना में शैवाल बढ़ने के कारण जल शोधन केंद्र के प्रभावित होने की सूचना दी थी। इस वजह से करोलबाग, पटेल नगर, बलजीत नगर व अन्य इलाकों में कम दबाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

वहीं, कमला नगर, शक्ति नगर व प्रेम नगर इलाकों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके आसपास जुड़े इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी को लेकर भटकना भी पड़ा। मजबूरी में लोगों ने महंगे दामों में बोतलबंद पानी खरीदकर पूर्ति की। जल बोर्ड का कहना है कि जिन इलाकों में पानी की समस्या है, वहां लोग 1916 पर कॉल कर पानी के टैंकर की व्यवस्था कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें