सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर नया मेडिकल अपडेट जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि वांगचुक को सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और विशेषज्ञों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।
वीएमएमसी व सफदरजंग अस्पताल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर नया मेडिकल अपडेट जारी किया है। अस्पताल के अनुसार, वांगचुक को लगातार समग्र चिकित्सा देखभाल (कॉम्प्रिहेंसिव मेडिकल केयर) दी जा रही है। उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतक (वाइटल पैरामीटर) फिलहाल स्थिर हैं। हालांकि, रक्त संबंधी जांच (ब्लड पैरामीटर) के आधार पर उनकी स्थिति पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोनम वांगचुक विशेषज्ञों की बहु-विषयक (मल्टीडिसिप्लिनरी) मेडिकल टीम की निगरानी में निरंतर उपचाराधीन हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित जटिलता की समय रहते पहचान कर उसका उचित उपचार किया जा सके।
बयान के मुताबिक, वीएमएमसी, सफदरजंग अस्पताल और एम्स, नई दिल्ली की उपचार कर रही टीमों के क्लीनिकल आकलन के आधार पर लगातार चिकित्सकीय हस्तक्षेप और बिना रुकावट क्लीनिकल मॉनिटरिंग आवश्यक है। अस्पताल ने कहा कि वांगचुक को सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और विशेषज्ञों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।