फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भी छिप सकता है विकास दुबे, खुफिया तंत्र अलर्ट

Thu, 09 Jul 2020 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विकास दुबे फरीदाबाद में दिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे दिल्ली में भी छिप सकता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा की एक दर्जन से ज्यादा टीमें विकास दुबे के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। इन जगहों पर गहन नजर रखी जा रही है। साथ ही यूपी से सट्टे दिल्ली की सीमा पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी में अपने खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया है। विकास दुबे को पकड़ने के लिए अन्य बदमाशों की सक्रियता पर नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम होटलों व गेस्ट हाउसों में जाकर भी चेकिंग कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने होटल व गेस्ट हाउस मालिकों को फिलहाल किसी बाहरी व्यक्ति व संदिग्ध को कमरे नहीं देने के अनौपचारिक आदेश दिए हैं। विकास दुबे, स्वतंत्रता दिवस व कोरोना को देखते हुए भी ये आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल विकास दुबे के बारे में कोई सटीक सूचना नहीं है। जांच में यह बात सामने आई है कि विकास दुबे के पास इस समय कोई वाहन नहीं है और न ही वह अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। बताया जा रहा है कि विकास अपने किसी साथी व रिश्तेदार के मोबाइल फोन का बदल-बदल कर इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में स्पेशल सेल यह पड़ताल कर रही है कि पिछले कुछ दिनों में यूपी की ओर से दिल्ली व एनसीआर में कितने फोन आए हैं।

दिल्ली के किसी कोर्ट में कर सकता है सरेंडर
संभावना व्यक्त की जा रही है कि विकास दुबे दिल्ली की किसी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। हो सकता है कि दिल्ली में सरेंडर करने के लिए वह फरीदाबाद पहुंचा हो। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सभी कोर्ट के पास अपने खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है। अगर विकास दुबे सरेंडर के लिए ऑनलाइन आवेदन करता है तो उसके लिए कोर्ट के सभी नायब कोर्ट को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस किसी भी कीमत पर विकास दुबे को सरेंडर करने देना नहीं चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें