फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा की कार का पुलिस ने काटा चालान, खतरनाक ड्राइविंग की लगाई धारा

Thu, 24 Jun 2021 10:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा अपनी कार और सुरक्षा गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार ने अचानक ब्रेक लिया, जिससे उनके पीछे चल रही सुरक्षा गाड़ी उनकी कार से टकरा गई।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने लापरवाही और खतरनाक ढंग से चलाने के मामले में चालान किया है। मोटर वाहन अधिनियम (खतरनाक ड्राइविंग) की धारा 184 के तहत चालान किया गया है। 

विज्ञापन

 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा अपनी कार और सुरक्षा गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार ने अचानक ब्रेक लिया, जिससे उनके पीछे चल रही सुरक्षा गाड़ी उनकी कार से टकरा गई। इस पर वह अपनी कार की चाबी लेकर अपने कार्यालय चले गए। इस दौरान मौके पर मौजूद यातायात और हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने उनकी कार का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें