फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी का केंद्र पर निशाना: बोले- बेरोजगारी की समस्या हो रही विकराल, इससे मुंह मोड़ना कॉटन से आग ढकने जैसा

Fri, 28 Jan 2022 06:58 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें छात्र बेरोजगारी की समस्या पर अपनी बात रख रहा है।
विज्ञापन
varun gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। स्थिति विकराल होती जा रही है। इससे मुंह मोड़ना कॉटन से आग ढकने जैसा है।

विज्ञापन




वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें छात्र बेरोजगारी की समस्या पर अपनी बात रख रहा है। वरुण गांधी ने रेलवे एनटीपीसी में हुए गड़बड़झाला को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार की निंदा की है। 
विज्ञापन


वीडियो में छात्र कह रहा है कि पकौड़ा बेचना गलत बात नहीं है, लेकिन एक ग्रेजुएट को पकोड़ा बेचना अच्छा लगेगा? अगर पकौड़ा ही बेचना था तो हम ग्रेजुएशन क्यों किए, क्यों लाए ग्रेजुएशन व्यवस्था? हम पांचवीं तक पढ़ते और उसी टाइम से पकौड़ा बेचते। 

थमता नजर नहीं आ रहा बवाल
वहीं दूसरी तरफ रेलवे भर्ती में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। लॉज में घुसकर छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश बरकरार है। इसके विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए।

तीन छात्र नेता गिरफ्तार
इसके साथ ही पुलिसिया कार्रवाई के बाद से बघाड़ा में सन्नाटा पसरा हुआ है और दहशत के चलते कई छात्र कमरों में ताला लगाकर चले गए हैं। उधर पथराव मामले में पुलिस ने तीन छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें राकेश सचान, कुशीनगर का मुकेश यादव और रायबरेली का प्रदीप यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


छात्रों में आक्रोश के साथ दहशत बरकरार
तीनों पुलिस की ओर से दर्ज किए गए केस में नामजद किए गए थे। साथ ही 1500 अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। उधर घटना के बाद से छात्रों में आक्रोश के साथ ही दहशत भी बरकरार है। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलावा सिविल लाइंस समेत कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें