फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सामान डिलीवरी करने वालों को लगेंगे टीके, चार विशेष केंद्र शुरू

Thu, 01 Jul 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने खाद्य और ई-कॉमर्स डिलीवरी एजेंटों को टीका लगाने के लिए चार विशेष टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Zomato
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर बैठे खाना पहुंचाने वालों को अब वैक्सीन मिलने की राह आसान होगी। इन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने चार विशेष केंद्र शुरू किए हैं। यहां होम डिलीवरी करने वाले सभी एजेंट को वैक्सीन लगेगी। 

विज्ञापन


बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने खाद्य और ई-कॉमर्स डिलीवरी एजेंटों को टीका लगाने के लिए चार विशेष टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जोमैटो, स्विगी और अमेजन जैसी सेवाओं के डिलीवरी एजेंटों की रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है। ये लोग हमारे भोजन या अन्य खाद्य सामान प्रतिदिन हमारे पास पहुंचाते हैं। 

सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने ऐसे लोगों के टीकाकरण के लिए चार विशेष टीकाकरण केंद्र शुरू किए हैं।16 जनवरी से टीकाकरण की कवायद शुरू होने के बाद से दिल्ली ने लगभग 75 लाख खुराकें दी हैं। करीब 17 लाख लोगों को दोनों डोज मिल चुकी हैं।मंगलवार को 2.04 लाख लोगों ने कोरोना वायरस का टीका लगाया। शनिवार को सबसे ज्यादा एक दिन का टीकाकरण-2.07 लाख दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें