जस्टिस चौहान गुरुवार को 62 वर्ष के होते ही पद से सेवा निवृत्त हो रहे हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सेवा निवृत्ति की आयु 62 साल है।
दिल्ली विश्वविद्यालय से 1987 में एलएलबी करने के बाद संजय मिश्रा 1988 में बोलांगीर जिला कोर्ट में प्रेक्टिस शुरू की। उन्होंने बोलांगीर लॉ कॉलेज में लॉ के लेक्चरार के तौर पर भी काम किया। जिला जज की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद संजय जयपुर में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त हुए। संजय भुवनेश्वर में सीबीआई में स्पेशल जज के साथ-साथ सुंदरगढ़, ढेंकनाल में जिला और सत्र न्यायाधीश भी रह चुके हैं।
वे ओडिशा हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके हैं। साल 2009 में उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया, जहां से इसी साल अक्तूबर में उत्तराखंड हाईकोर्ट में उनका स्थानांतरण हुआ था।