फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच नड्डा से मिले सीएम त्रिवेंद्र रावत

Tue, 09 Mar 2021 12:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हाईकमान से राहत मिली है। फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है। सोमवार देर रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 


दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री देहरादून लौटेंगे। नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सारे सियासी घटनाक्रम के बारे में चर्चा की। यह बैठक 50 मिनट से अधिक चली। सोमवार सुबह सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली आए थे। वहीं दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कहना था कि मैं नहीं जानता कि मीडिया क्या कह रही है, लेकिन मैंने राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व से मिलने का समय मांगा था। इसलिए मिलने आया हूं। 

सांसद बलूनी से दिल्ली में मिले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच करीब 45 मिनट मंत्रणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने निकल गए थे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें