फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की फोटो इस्तेमाल कर आरोपी कर रहा था उसके दोस्तों से फेसबुक पर चेटिंग, विरोध करने पर फोटो पोर्न साइट डालने की दी धमकी

Fri, 21 Aug 2020 12:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

शाहदरा निवासी 23 साल की एक छात्रा को पता चला कि फेसबुक पर कोई उसकी फोटो और पर्सनल डिटेल के साथ उसके दोस्तों से चेटिंग कर रहा है। छात्रा ने आरोपी से चेटिंग की तो वह धमकाने के अलावा उसके साथ गाली गलोच करने लगा। 

विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी उससे कहा कि छात्रा उससे दोस्ती करे। यदि उसने ऐसा नहीं किया तो वह छात्रा की फोटो पोर्न साइट पर डाल देगा। बाद में आरोपी ने छात्रा का फेसबुक अकाउंट भी हैक कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद नसबंदी कॉलोनी, गाजियाबाद से 28 साल के फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल व सिम बरामद कर लिया गया।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व 23 वर्षीय ग्रेजुएशन की एक छात्रा ने उनके साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा का कहना था कि कोई युवक उसकी फोटा का गलत तरीके से फेसबुक पर इस्तेमाल कर रहा है। साइबर सेल के एसआई राहुल व अन्यों की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को गाजियाबाद से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब की मदद से अकाउंट हैक करना सीखा। दरअस्ल छात्रा ने जो मोबाइल नंबर अपनी डिटेल में डाला हुआ था, उसे ही उसने पासवर्ड बनाया हुआ था। इसकी वजह से आरोपी ने उसका अकाउंट आसानी से हैक कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। गाजियाबाद में आरोपी कार धोने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें