फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसुबक पर युवक हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, सागइबर ठगों ने बैंक अकाउंट से साफ किए 5.47 लाख रुपये

Fri, 21 Aug 2020 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक युवक ने महज 1947 रुपये पाने के चक्कर में अपने बैंक खाते से 5.47 लाख रुपये गंवा दिए। फेसबुक देखते समय युवक को ऑनलाइन एक गिफ्ट वाउचर मिला। युवक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, युवक के खाते से 1947 रुपये कट गए। इन रुपयों को वापस पाने के चक्कर में पीड़ित साइबर ठगों के जाल में फंसता चला गया। पीड़ित को जब ठगी का पता चला तब तक उसका पूरा खाता खाली कर 5.47 लाख रुपये उड़ा लिये गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहांगीरपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित जितेंद्र कुमार (34) परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। इसके परिवार में मां, पत्नी और दो बेटियां हैं। जितेंद्र नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका सैलरी अकाउंट नोएडा सेक्टर-18 के एक निजी बैंक में है। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह मोबाइल पर फेसबुक देख रहा था। इसी दौरान उसे फेसबुक पर एक गिफ्ट वाउचर मिला। कुछ जानकारियां देने के बाद रुपये बैंक खाते में आने की बात की गई थी। जितेंद्र ने ऐसा ही किया। बजाए रुपये उसके खाते में आने के उल्टा कट गए। जितेंद्र ने रुपये वापस पाने के लिए गूगल की मदद से गूगल-पे का नंबर लिया। वहां उसने सारी बात बताई। खुद को गूगल-पे का प्रतिनिधि बताने वाले शख्स ने पीड़ित के कार्ड की कुछ जानकारी ली।

इसके बाद उसे रुपये वापस आने का आश्वासन दिया, लेकिन इस बार उसके खाते से पहले एक साथ 45 हजार कटे, दूसरी बार में 48 हजार और तीसरी बार में एक साथ 4.51 लाख रुपये कट गए। यहां तक आरोपियों ने उसका पूरा खाता खाली कर दिया। जितेंद्र ने बताया कि वह पहले ही बीमारी से परेशान है। डेढ़ माह से ऑपरेशन के बाद घर पर ही रेस्ट कर रहा है। ऐसे में उसके खाते से रकम गायब होने से अब उसको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जितेंद्र ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें