फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से मेट्रो में आसान हुआ सफर, नहीं करना होगा इंतजार, आप भी कर लें डाउनलोड

Mon, 01 Mar 2021 09:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : जी पाल
विज्ञापन
अगर आप मेट्रो में सफर के दौरान भीड़भाड़ और लंबी लाइन से बचना चाहते हैं तो एप आपकी मदद करेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) मेट्रो सेवाएं दोबारा शुरू करने पर एक एप विकसित किया है। इससे यात्रियों को लंबी लाइन और अगली मेट्रो के स्टेशन पर पहुंचने की भी जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन


पिछले साल से डीएमआरसी की ओर 20 मिनट से अधिक वेटिंग टाइम होने पर सोशल मीडिया पर जानकारी दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो में सभी एहतियातों का अभी भी पालन किया जा रहा है। बावजूद इसके भीड़ होने पर यात्रियों को इसकी जानकारी मिलने से यात्रा सुलभ हो जाती है। राजीव चौक, चांदनी चौक, साकेत सहित अन्य स्टेशनों अधिक इंतजार की सूचना यात्रियों को आसानी से मिल जाती है। इससे यात्रियों को सुरक्षित सफर का मौका मिलता है। 

अगर किसी स्टेशन पर लंबी लाइन हो तो अपने जरूरी काम के बाद मेट्रो में सफर या दूसरे विकल्प अपना सकते हैं। इसे स्मार्ट फोन से प्ले स्टोर से डाउनलोड कर रूट के मुताबिक मेट्रो के आवागमन और स्टेशन पर वेंटिंग की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से भी किए जा रहा है अपडेट
संक्रमण से यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो की ओर से सभी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा मेट्रो के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सोशल मीडिया के जरिये हिदायतें दी जा रही हैं। हालांकि अभी भी भीड़ होने पर मेट्रो के अंदर कई बार नियमों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें