फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: यूपी रोडवेज की बस ने युवक को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- आनंद विहार आईएसबीटी के पास हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद आरोपी बस समेत भागा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आनंद विहार इलाके में यूपी रोडवेज की बस ने ऋषिराज कुमार सिंह (18) को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बस समेत मौके से भाग गया। पीड़ित के दोस्त शिव और औरंगजेब ऋषिराज को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऋषिराज के दोस्तों का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी बस चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ऋषिराज का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार निवासी ऋषिराज वसंत विहार में सपरिवार रहते थे। इनके परिवार माता-पिता के अलावा बड़ा भाई अमन है। ऋषिराज के पिता कापसहेड़ा इलाके में नौकरी करते हैं। ऋषिराज नेशनल ओपन स्कूल से 10वीं की पढ़ाई कर रहे थे। इसी माह 13 अगस्त को वह 18 वर्ष का हुआ था। 20 अगस्त की शाम को वह अपने दोस्त शिव और औरंगजेब के साथ अपने एक अन्य दोस्त से मिलने के लिए लोनी जा रहा था। लोग पिलर नंबर-216, पेट्रोल पंप, आनंद विहार के सामने सड़क पार कर रहे थे। शिवा व औरंगजेब ने तो सड़क पार कर ली। लेकिन ऋषिराज को सड़क पार करते हुए यूपी रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें