फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : संसद से कुछ दूरी पर लावारिस पॉलिथीन मिली, खाली कराया गया मीडिया सेंटर, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड...

Tue, 06 Apr 2021 12:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
लावारिस पॉलिथीन मिलने की सूचना से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब संसद भवन से कुछ दूरी पर रायसीना रोड पर स्थित नेशनल मीडिया सेंटर के पास लावारिस पॉलिथीन पड़ी होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


आनन-फानन स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड, फायर व आपदा प्रबंधन सहित तमाम सभी एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। मीडिया सेंटर को खाली करा लिया गया था। करीब आधा जांच करने के बाद पता लगा कि पॉलीथिन में खिलौनानुमा वस्तु रखी हुई है। 

सुरक्षा एजेंसियों को जांच के बाद उस समय राहत मिली कि जब पता लगा कि सीआईएसएफ ने अपने स्तर पर गुप्त मॉक ड्रिल की है। बाद में नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल ने भी इसे सीआईएसएफ की मॉक ड्रिल करार दिया।  
विज्ञापन


सीआईएसएफ के मुख्य प्रवक्ता अनिल पांडे ने बताया कि सीआईएसएफ ने अपने स्तर पर गुप्त डमी चैक ड्रिल की थी। इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई थी। इस डमी चैकिंग में नई दिल्ली जिला पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां खरी उतरीं। 
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे सीआईएसएफ की टीम नेशनल मीडिया सेंटर के बाहर चेकिंग कर रही थी। एक पॉलिथीन के अंदर संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉयड टीम को मौके पर बुलाया गया। 

सीआईएसएफ और नई दिल्ली जिले की बीडीएस टीम ने संयुक्त तौर पर ज्वाइंट तलाशी अभियान की शुरुआत की। नई दिल्ली जिले के एडिशनल डीसीपी विकास कुमार ने बताया था कि पॉलिथीन में जो वस्तु पाई गई, वह खिलौना नुमा है और उसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है। जांच के बाद ये स्पष्ट हो गया कि सीआईएसएफ ने मॉक ड्रिल की थी और पॉलिथीन में खिलौना को लपेटकर रखा था।  

गौरतलब है कि जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में इजरायल दूतावास के पास कम तीव्रता वाला एक धमाका हुआ था। इसे देखते हुए मॉक ड्रिल के तहत लावारिस पॉलिथीन पड़े होने की सूचना को गंभीरता से लिया गया था। घटनास्थल से संसद भवन भी कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें