कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार के 11 अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाए गए हैं। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
आदेश के मुताबिक, 11 सरकारी अस्पतालों में 1540 सामान्य कोविड बेड और 354 वेंटिलेटर बेड बढ़ाए जाने हैं। इन अस्पतालों में वेंटिलेटर बेड की मौजूदा कुल संख्या 276 है, जिसे अब बढ़ाकर 630 कर दिया गया है। वहीं, सामान्य कोविड बेड्स की कुल संख्या 1370 है जिसे बढ़ाकर 2910 कर दिया गया है।
इन 11 अस्पतालों में से 6 ऐसे भी हैं ,जिन्हें फरवरी 2021 को नॉन-कोविड घोषित कर दिया गया था, यानी सुधरते हालतों के मद्देनजर कोरोना मरीजों का इलाज यहां बन्द कर दिया गया था। हालांकि एक बार फिर संक्रमण के रफ़्तार पकड़ते ही अब इन अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिये बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
इन अस्पतालों में बढ़े हैं बेड
लोकनायक, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिट, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल , बुराड़ी अस्पताल, अंबेडकर नगर अस्पताल, जीटीबी, दीन दयाल उपाध्याय, दीप चंद बंधु, संजय गांधी मेमोरियल, आचार्य श्री भिक्षु और एसआरसी अस्पताल।
दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए बेड
| अस्पताल |
कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बेडों की संख्या |
वेंटीलेटर के साथ आईसीयू बेडों की संख्या |
एस्केलेशन के बाद बेडों की संख्या |
एस्केलेशन के बाद वेंटीलेटर के साथ आईसीयू बेडों की संख्या
|
| एलएनजेपी हॉस्पिटल |
300 |
50 |
1000 |
200 |
| आरजीएस हॉस्पिटल |
500 |
200 |
500 |
200 |
| बीएसए हॉस्पिटल |
50 |
16 |
100 |
30 |
| बुराड़ी हॉस्पिटल |
320 |
10 |
320 |
30 |
| अंबेडकर नगर हॉस्पिटल |
200 |
0 |
200 |
0 |
| जीटीबी हॉस्पिटल |
0 |
0 |
500 |
100 |
| डीडीयू हॉस्पिटल |
0 |
0 |
100 |
30 |
| डीसीबी हॉस्पिटल |
0 |
0 |
100 |
10 |
| एसजीएम हॉस्पिटल |
0 |
0 |
20 |
10 |
| एसबीजी हॉस्पिटल |
0 |
0 |
20 |
10 |
| एसआरसी हॉस्पिटल |
0 |
0 |
50 |
10 |
| टोटल |
1370 |
|
2910 |
630 |