फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine vs Russia: केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील- सभी भारतीयों को जल्द स्वदेश लाएं

Tue, 01 Mar 2022 02:28 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीएम ने अपने ट्वीट में एक न्यूज ग्रुप का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वहां फंसे छात्र अपनी समस्याएं बता रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सभी भारतीय लोगों को हर संभव मदद देते हुए जल्द से जल्द भारत लाएं।

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, 'यूक्रेन में बिगड़े हालातों के बीच भारतीय छात्रों समेत अन्य भारतीय भी मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। भारत सरकार से आग्रह है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को हर संभव मदद देते हुए जल्द से जल्द भारत लाएं। दिल्ली सरकार हर तरह के सहयोग के लिए केंद्र सरकार के साथ खड़ी है।'

विज्ञापन

उन्होंने अपने ट्वीट में एक न्यूज ग्रुप का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वहां फंसे छात्र अपनी समस्याएं बता रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें