फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः थाने में भिड़े दो सिपाही, एक ने दूसरे को गोली मारी, हालत नाजुक

Sun, 28 Jun 2020 06:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन

शाहदरा जिले के सीमापुरी थाने में शुक्रवार देर रात दो सिपाहियों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान एक सिपाही ने अपनी सर्विस पिस्टल से दूसरे सिपाही को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही थाने में हड़कंप मच गया। गोली सिपाही आमोद भड़ाना (31) के सीने में लगी।

विज्ञापन


आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविंद्र के पास थाने में कोई बीट नहीं थी। वह आमोद की बीट में दखल देता था, जो आमोद को पसंद नहीं था। जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही रविंद्र नागर (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन जारी है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूलरूप से हापुड़, यूपी का रहने वाला सिपाही आमोद भड़ाना सीमापुरी थाने में तैनात है और वहीं बैरक में रहता है। वहीं दुजाना, झज्जर, हरियाणा का रहने वाला आरोपी सिपाही रविंद्र नागर भी सीमापुरी थाने में तैनात है। आमोद को इलाके में एक बीट मिली हुई है, जबकि रविंद्र की जनरल ड्यूटी थी। सूत्रों का कहना है कि रविंद्र आमोद के बीट इलाके में दखल देता था, जो आमोद को पसंद नहीं था।
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों के बीच तनातनी रहती थी। रात करीब 10.30 बजे आमोद अपनी बीट की ड्यूटी करने के लिए रात का खाना थाने की पहली मंजिल पर बने मेस रूम में आया। इसी दौरान रविंद्र भी वहां पहुंच गया। दोनों की उसी दौरान कहासुनी होने लगी। बातचीत के दौरान अचानक रविंद्र ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और आमोद पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में लगी। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रविंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें