फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौली में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, ड्रोन से ढूंढा एक का शव

Fri, 17 Jul 2020 06:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महरौली में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामले सामने आया है। मौके पर पांच से छह गोलियां चली थीं। गोली लगने के बावजूद

विज्ञापन

एक घायल सड़क किनारे आ गया था, तब जाकर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के शव को ड्रोन की मदद से ढूंढा।

महरौली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। मरने वाले व मारने वाले सभी आपराधिक प्रवृति के हैं। एक-दूसरे की पुलिस को मुखबिरी करने के संदेह में ये दोहरा हत्याकांड हुआ है।

दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार, 15 जुलाई की रात 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। एंबुलेंस घायल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को पता लगा कि नाले के पास काफी खून गिरा हुआ है।

खून जंगल की तरफ गिरा दिख रहा था। महरौली थानाध्यक्ष की देखरेख में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता लगा कि मृतक समेत छह लोग कार में आए थे। कार एक खाली प्लॉट में पार्क कर सभी लोग जंगल में गए। पुलिस को जंगल में जमीन पर खून, शराब की बोतल, सिगरेट व पानी मिला। मृतक की पहचान बृहस्पतिवार को गीता कॉलोनी निवासी अब्दुल अली के रूप में हुई। वह गीता कॉलोनी का बदमाश था।

पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर दो आरोपियों भजनपुरा निवासी विपिन बाल्यान और खजूरी खास निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में ड्रोन की मदद से दूसरे मृतक गीता कॉलोनी निवासी संजय को ढूंढा गया। संजय के हाथ में महाकाल का टैटू गुदा था। संजय भी गीता कॉलोनी का बदमाश था।
विज्ञापन


इन लोगों को लगता था कि ये पुलिस की मुखबिरी करते हैं। इस कारण अब्दुल अली व संजय की हत्या की गई है। एक आरोपी 10 जुलाई को ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसके पैरोल से बाहर आने की खुशी में पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस को मौके से चार खोल व दो कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें