फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पारदी गिरोह के दो कुख्यात इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी वस्तुएं बेचने का बहाना कर जासूसी करता है गिरोह, गुलेल व पत्थरों का इस्तेमाल कर घरों में घुसते हैं बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कुख्यात पारदी गिरोह के दो वांछित बदमाश अरुण पारदी और तेगा पारदी को गिरफ्तार किया है। दोनों मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 60 से अधिक मामलों में शामिल थे। साथ ही, मध्य प्रदेश पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। तेगा 2024 में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को हाल ही में नेब सराय, हौज खास और मालवीय नगर में रातोंरात हुईं चोरियों में पारदी गिरोह की संलिप्तता का संदेह था। अरुण और तेगा दोनों के खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में हत्या, डकैती और चोरी के मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनके खिलाफ और जांच की जाएगी। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि 14 नवंबर को सूचना के आधार पर द्वारका के शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया गिरोह अपने परिवारों के साथ विभिन्न राज्यों में घूमता है और रेलवे स्टेशनों के पास अस्थायी शरणस्थल बनाता है। साथ ही, बाजारों में छोटी वस्तुएं बेचने का बहाना कर जासूसी करता है। रात के समय ये आरोपी गुलेल और पत्थरों का इस्तेमाल कर घरों में घुसते हैं और अगर सामना हो जाए तो निवासियों पर हमला कर देते हैं। अपराध करने के बाद, ये जल्दी से दूसरे शहरों में भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें