शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो बदमाशों ने एक सराफ के कारखाने से एक करोड़ 60 लाख की लूट को अंजाम दिया, 20 लाख रुपये नकद और करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये का सोना लूटकर बदमाश ले गए।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर लगभग 2.50 बजे, थाना फर्श बाजार में दो व्यक्तियों द्वारा फर्श बाजार, दिल्ली में पुलिस अधिकारी बनकर लूटपाट करने की शिकायत की गई। शिकायतकर्ता शंकर पुजारी ने बताया कि छोटा बाजार, फर्श बाजार में उनकी सोना गलाने की दुकान है। उन्होंने आगे बताया कि उनके तीन कर्मचारी विक्रम, जीवन और विकास उनके भाई शंभू के साथ उनकी दुकान पर थे। दोपहर करीब 1.50 बजे शंभू दोपहर का खाना खाने के लिए घर चला गया।
इसी बीच, दो व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए दुकान में घुस आए और उनसे बीस लाख रुपये नकद और 1400 ग्राम सोना लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।