फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भाटी माइंस के पास मुठभेड़ में चली गोलियां, एटीएम मशीन लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2022 11:04 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शकील के पास से तीन कारतूस के साथ एक .32 बोर की सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं आबिद के पास से सिंगल शॉट पिस्तौल और तीन कारतूस मिले हैं। मुठभेड़ स्थल से पुलिस को चार खोखे भी मिले हैं। पुलिस ने ग्लैमर बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर समेत पांच राज्यों में एटीएम मशीन से पैसे लूटने वाले मेवात के गिरोह के दो सदस्यों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दबोचा है। दोनों की पहचान नूंह निवासी आबिद हुसैन और पलवल निवासी शकील के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 7:50 दिल्ली के छतरपुर इलाके में भाटी माइंस के पास एक मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने अपने सूत्रों से पुख्ता जानकारी इकट्ठा करवाई।
    
इंस्पेक्टर शिवकुमार को सूचना मिली कि आबिद और शकील 7:30 से 8:30 के बीच अपने परिचित से मिलने के लिए ग्लैमर बाइक से भाटी माइंस आने वाले हैं।

इसपर पुलिस ने पूरी योजना बनाई और उक्त स्थान पर पहुंचने पर दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख दोनों ने रुकने के बजाय बाइक की स्पीड बढ़ा दी और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने योजना के अनुसार दोनों को घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख दोनों ने पिस्तौल तान ली। शकील ने दो गोलियां चलाईं लेकिन आबिद पिस्तौल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण गोली नहीं चला पाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए दो राउंड फायरिंग की जिसमें शकील के दाएं पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
     
शकील के पास से तीन कारतूस के साथ एक .32 बोर की सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं आबिद के पास से सिंगल शॉट पिस्तौल और तीन कारतूस मिले हैं। मुठभेड़ स्थल से पुलिस को चार खोखे भी मिले हैं। पुलिस ने ग्लैमर बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 186/353/307 व 25 और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें