फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime : नंदनगरी में पिटाई का बदला लेने के लिए युवक पर किया चापड़ से हमला, हाथ कटा, नरेला में हत्या

Sat, 10 Jun 2023 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी युवक हमला करता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही। हमलावर पैर, चेहरे सहित अन्य जगहों पर हमला कर फरार हो गया। एम्स में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदनगरी में बृहस्पतिवार देर रात बीच सड़क सुंदर नगरी निवासी कासिम (20) पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला करने से उसका हाथ कटकर अलग हो गया। आरोपी युवक हमला करता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही। हमलावर पैर, चेहरे सहित अन्य जगहों पर हमला कर फरार हो गया। एम्स में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि दो साल पहले युवक ने उसकी पिटाई की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात अंजाम दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कासिम के परिवार में पिता अशफाक, माता गुलफशा व चार भाई हैं। वह पिता के साथ स्क्रैप का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे वह खाना खाने के बाद गली में घूम रहा था। इसी दौरान शोएब आया और सिर पर चापड़ से हमला कर दिया। पीड़ित जैसे ही भागने लगा, आरोपी ने उसके पैर पर हमला कर दिया। इसके बाद कई वार कर दिए। बेटे पर हमला होने की जानकारी मिलने के बाद मां वहां पहुंच गई। 

मां हमला कर रहे शोएब से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाने लगी। शोर होने पर काफी लोग जमा हो गए, लेकिन कोई भी कासिम को बचाने नहीं आया। आरोपी उसे अधमरा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद परिजन उसे जीटीबी ले गए जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। कासिम की हालत नाजुक बनी हुई है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद देर रात आरोपी शोएब को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि दो साल पहले कासिम ने उसकी पिटाई की थी, एक घूंसा उसके चेहरे पर लगने से उसकी एक आंख की रोशनी कम हो गई थी और नाक में भी परेशानी हो गई थी। वह काफी समय से उससे बदला लेने की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन


चाकू से कई वार कर युवक की हत्या
उधर, नरेला इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को रंजिश की वजह से हत्या करने का शक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 9.59 बजे नरेला पुलिस को सत्यवादी राजा हरिशचंद्र अस्पताल से एक व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। 

उसकी पहचान नूर खान उर्फ फाइटर (32) के रूप में हुई। वह पत्नी और बच्चों व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ सेक्टर ए-6, नरेला में रहता था। परिवार वालों ने बताया कि वह बेटे की दवा लेने के लिए घर से निकला था। कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार वालों को बताया कि उसे किसी ने चाकू मार दिया है। उसके गर्दन, छाती, पेट और जांघ पर आठ से नौ चाकू से वार किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें