फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में बुधवार शाम नहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाया और कुछ देर में शवों को ढूंढ़ निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बच्चों की पहचान मोहित (12) और समीर (13) के रूप में हुई। दोनों सपरिवार ए ब्लॉक सूरज पार्क में रहते थे। दोनों सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर रहे थे। शाम करीब चार बजे नहर में नहाने गए थे। दोनों को तैरना नहीं आता था। गहरे पानी में जाने के बाद दोनों डूबने लगे लेकिन आसपास मौजूद लोग उन्हें बचा नहीं पाए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उनके परिवार वालों और पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद गोताखोरों ने तलाश शुरू की। लेकिन अंधेरे में बच्चों को ढूंढ नहीं पाए। परिवार वालों का आरोप है कि गोताखोरों को देर सेे मौके पर बुलाया गया। सुबह होते ही तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया। कुछ ही देर में दोनों का शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें