फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी: कैट्स के कर्मचारी 40 हजार और 90 हजार में बेच रहे थे ऑक्सीजन सिलिंडर, गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 01:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों की पहचान पवन कुमार और विपिन नागर के रूप में हुई है। पवन के पास से पुलिस ने 15 और 50 लीटर के दो ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। वह 40 और 90 हजार रुपये में इनका सौदा कर रहा था। सिलिंडर के अलावा 32 पीपीई किट और एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों पवन कुमार और विपिन नागर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी के बीच जिन लोगों से मदद की उम्मीद की जा रही है, वे भी कालाबाजारी पर उतर आए तो क्या होगा। दक्षिण जिला के अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में कैट्स एंबुलेंस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार और विपिन नागर के रूप में हुई है। पवन के पास से पुलिस ने 15 और 50 लीटर के दो ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। वह 40 और 90 हजार रुपये में इनका सौदा कर रहा था। सिलिंडर के अलावा 32 पीपीई किट और एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि छह मई को अंबेडकर नगर इलाके में सुमन नामक एक महिला ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे परिजनों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। उसने व्हाट्सएप पर एक नंबर देखकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने 50 लीटर सिलिंडर के 90 हजार रुपये बताए। पीड़िता ने बाद में सिलिंडर लेने की बात कर पुलिस को खबर दी। सुमन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।  पीड़िता से मोबाइल नंबर लेकर टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद पवन कुमार (21) को दक्षिणपुरी इलाके से दबोच लिया।  

आरोपी ने बताया कि वह कैट्स एंबुलेंस में पिछले करीब दो सालों से पैरा मेडिक्स स्टाफ की नौकरी करता है। उसे एंबुलेंस में गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर मिलते हैं, इनको वह अपने दो सहयोगी विपिन नागर और रोहित नागर की मदद से उड़ा लेता है। वहीं से उसे भरे हुए सिलिंडर मिलते हैं। पुलिस ने पवन को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। बाद में उसके पेटीएम खाते से पता चला कि आरोपी ने  पिछले कुछ समय में मोटी रकम का लेन-देने अपने दो अन्य बैंक खातों में किया। पवन से पूछताछ के बाद दूसरे कैट्स एंबुलेंस कर्मचारी विपिन नागर को  भी दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें