फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ एचएसआरपी बुकिंग के नाम पर ठगने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1000 से अधिक एनसीआरपी शिकायतें जुड़ी मिलीं, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों गाजियाबाद निवासी ऋषभ गुप्ता व कपिल त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल, लैपटॉप, नाै डेबिट कार्ड, घोटाले में इस्तेमाल किए गए कई क्यूआर कोड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। गिरोह से 1000 से अधिक एनसीआरपी शिकायतें जुड़ी मिली हैं। आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बुकिंग सेवाएं प्रदान करने का दावा करने वाली वेबसाइटों के निर्माण और संचालन के संबंध में स्पेशल सेल के पुलिस स्टेशन में 1 मार्च, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई। भ्रामक वेबसाइटों में यूपीआई क्यूआर कोड थे जो जाली पहचान का उपयोग करके खोले गए बैंक खातों से जुड़े थे। देश भर में इस हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर 1,200 से 1,500 रुपये ले लिए जाते थे। पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बुकिंग की सेवा वाली फर्जी बेवसाइट ऋषभ गुप्ता ने बनाया है। इन वेबसाइटों को खच्चर बैंक खातों से जुड़े यूपीआई क्यूआर कोड के साथ एम्बेड किया गया था। इनके माध्यम से नंबर प्लेट देनेे के नाम पर देश भर में लोगों से 1,200 से 1,500 रुपये ठगे जा रहे थे।
विज्ञापन

पता लगा कि आरोपी ने कई बैंक खाते खोलने और सिम कार्ड हासिल करने के लिए जाली पहचान का इस्तेमाल किया। हर बार जब कोई धोखाधड़ी वाली वेबसाइट या क्यूआर कोड का पता चलता तो उसे ब्लॉक कर दिया जाता था। आपराधिक ऑपरेशन को जारी रखने के लिए तुरंत नए बनाए जाते थे। धोखाधड़ी की रकम को कई बैंक खातों में वितरित किया गया था, जिन्हें पता लगाने से बचने के लिए नियमित रूप से घुमाया जाता था। आरोपी ने आम जनता को गुमराह करने और ठगने के इरादे से कई मोबाइल डिवाइस और डिजिटल टूल का इस्तेमाल करके रैकेट चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें