फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदातों का दोहरा शतक लगाने वाले दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 15 Jul 2019 06:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में झपटमारी का शतक लगाकर पुलिस की नाक में दम करने वाले दो शातिर झपटमारों को दक्षिण जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान एमके रेजिडेंसी, नोएडा निवासी मनोज कुमार मिश्रा (28) और दिल्ली निवासी मनीष कुमार उर्फ ऋषि (38) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मनोज झपटमारी और लूट की 109 और मनीष 100 वारदात में पहले शामिल रहा है। हाल में इन्होंने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में झपटमारी की 50 घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी गोल्ड ज्वेलरी को टारगेट करते थे।

सोना इकट्ठा करने के बाद मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन ले लिया करते थे। कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने 10 लाख रुपये का सोना गिरवी रखकर 5 लाख रुपये का लोन लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, लूटा गया मोबाइल व एक बाइक के अलावा लूट के रुपयों से कुछ दिन पूर्व खरीदी गई मारुति बलेनो कार बरामद की है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि अंबेडकर नगर इलाके में बीआरटी के पास दो कुख्यात झपटमार आने वाले हैं। इंस्पेक्टर प्रफुल कुमार झा आदि की टीम ने छापामारी कर मनोज व मनीष को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। मनोज पर 2017 में 50 हजार रुपये का इनाम था। उसे 2017 में गिरफ्तार कर लिया गया। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा झपटमारी शुरू कर दी। आरोपी मनोज व मनीष सोने पहने महिलाओं व उनके पर्स को निशाना बनाते थे। विरोध करने पर आरोपी गोली चलाने से भी नहीं चूकते थे।

पुलिस के मुताबिक, हाल में इन लोगों ने मंडावली इलाके में मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में 10 लाख रुपये का सोना गिरवी रखकर 5 लाख रुपये का लोन लिया था। पुलिस पकड़े दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें