फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Khalistan Slogans: 26 जनवरी से पहले दिल्ली में लिखे थे स्लोगन...कनाडा में रची गई पूरी साजिश; दो गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 08:39 AM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 26 जनवरी से पहले लिखे गए प्रो-खालिस्तान नारों के मामले में स्पेशल सेल ने एंबुलेंस ड्राइवर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में कनाडा में रची साजिश और गुरपतवंत सिंह पन्नून से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 जनवरी से पहले दिल्ली में दो स्थानों पर लिखे मिले प्रो-खालिस्तान नारों की घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक एंबुलेंस ड्राइवर बलजिंदर और उसके सहयोगी रोहित उर्फ किरात को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अनुसार सिख्स फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून के एक करीबी सहयोगी ने दोनों आरोपियों को यह काम करने के लिए हायर किया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूरा प्लान कनाडा में रचा गया था और इस काम के लिए पन्नून ने दो लाख रुपये देने की पेशकश की थी। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड, जो तिलक नगर का निवासी है, 26 जनवरी से कुछ दिन पहले कनाडा चला गया था और पन्नून के सीधे संपर्क में था।

दिल्ली में 26 जनवरी से पहले दो स्थानों पर लिखे मिले प्रो-खालिस्तान नारों के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एंबुलेंस ड्राइवर बलजिंदर और उसके सहयोगी रोहित उर्फ किरात के रूप में हुई है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के मुताबिक, सिख्स फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून के एक करीबी सहयोगी ने दोनों को इस काम के लिए हायर किया था। जांच में सामने आया है कि पूरी साजिश कनाडा में रची गई थी और इस काम को अंजाम देने के लिए पन्नून की ओर से दो लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले का मास्टरमाइंड तिलक नगर का रहने वाला है, जो 26 जनवरी से कुछ दिन पहले ही कनाडा चला गया था। वहीं से वह पन्नून के सीधे संपर्क में रहकर पूरी साजिश को संचालित कर रहा था। फिलहाल स्पेशल सेल आगे की जांच में जुटी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें