फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली की सौगात: नीलोठी गांव को मिलेगी शुद्ध हवा, लगाए गए एक हजार पौधे; इन फैक्टरियों से वसूली गई राशि

Thu, 05 Feb 2026 07:55 AM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नीलोठी गांव में प्रदूषण से राहत के लिए एनजीटी के आदेश पर 1000 पेड़ लगाए गए। वन विभाग ने नियम उल्लंघन करने वाली फैक्टरियों से वसूले आठ लाख रुपये से वृक्षारोपण किया। 
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश पर अहम कदम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नीलोठी गांव को आखिरकार हरियाली की सौगात मिली है। लंबे समय से प्रदूषण और औद्योगिक गतिविधियों के दबाव से जूझ रहे इस इलाके में अब 1000 नए पेड़ों ने जीवन की नई उम्मीद जगाई है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर दिल्ली सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अहम कदम उठाया है। 

विज्ञापन


खास बात ये है कि इन पेड़ों को लगाने के लिए इस्तेमाल की गई 8 लाख रुपये की राशि उन फैक्टरियों से वसूली गई, जिन्होंने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन किया था। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अनुसार, यह राशि पत्थर तोड़ने वाली फैक्टरियों से वसूली गई है। ऐसे में अर्जुन, गूलर, कदंब और शीशम जैसे पेड़ न सिर्फ हवा को शुद्ध करेंगे, बल्कि आने वाले समय में नीलोठी गांव की पहचान को भी हरियाली से जोड़ेंगे। 

एनजीटी कौ सौैंपी रिपोर्ट में बताया कि अदालत ने 23 नवंबर, 2023 को आदेश दिया था कि डीपीसीसी 8 लाख रुपये वन विभाग को दे, ताकि नीलोठी या आसपास के इलाकों में पेड़ लगाए जा सकें। 8 जनवरी, 2025 को एनजीटी ने फिर याद दिलाया और 6 महीने में रिपोर्ट मांगी। डीपीसीसी ने 30 दिसंबर 2024 को चेक देकर राशि ट्रांसफर की। ऐसे में वन विभाग ने इस पैसे का इस्तेमाल करने के लिए पहले जमीन ढूंढी। 
विज्ञापन


फिर 27 जनवरी, 2025 को पश्चिम जिले के जिलाधिकारी को पत्र लिखा कि नीलोठी में पेड़ लगाने के लिए जमीन बताएं। इसी कड़ी में 13 फरवरी, 2025 को फिर याद दिलाया। वहीं, 19 फरवरी 2025 को एसडीएम पंजाबी बाग, एमसीडी, आईएंडएफसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीजेबी और डीडीए के साथ जॉइंट सर्वे का नोटिस जारी किया। 27 फरवरी 2025 को    सर्वे हुआ और 20 एमजीडी एसटीपी नीलोठी फेज-2 की जमीन चुनी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें