फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : यमुना खादर के पानी में डूबकर जुड़वां भाइयों की मौत, एक को बचाने की जद्दोजहद में गई दूसरे की भी गई जान

Wed, 04 Oct 2023 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को न्यू उस्मानपुर में यमुना खादर में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पहले एक भाई डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आई बाढ़ का पानी यमुना खादर में भर गया। यमुना का जल स्तर कम होने के बाद खादर में कई जगह पानी भरा रह गया। अब इस पानी में अक्सर बच्चे और किशोर आकर नहाने लगते हैं। मंगलवार को न्यू उस्मानपुर में यमुना खादर में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पहले एक भाई डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने की कोशिश करने लगा। 

विज्ञापन


लेकिन उसे बचाने के चक्कर में वह भी डूब गया। शोर-शराबा हुआ तो आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे। दोनों को पानी से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त मनीष (14) और दीपांशु (14) के रूप में हुई है। दोनों जुड़वां भाई थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। 

मनीष और दीपांशु परिवार के साथ पांचवां पुश्ता, गामड़ी गांव में रहते थे। इनके परिवार में पिता नवीन कुमार, मां राजबाला और एक बहन सिमरन है। दोनों जुड़वां भाई थे और पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे। 
विज्ञापन


एक भाई डूबने लगा तो दूसरे ने किया बचाने का प्रयास, वह भी डूबा
मंगलवार दोपहर के समय दोनों घर से बाहर जाने की बात कर निकले थे। इस बीच दोनों अपने दोस्तों के साथ परिजनों को बिना बताए यमुना खादर में भरे पानी में नहाने लगे। एक भाई डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने का प्रयास करने लगा। दोनों के डूबने के बाद बाकी बच्चों ने शोर मचा दिया। 

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को पानी से निकालकर जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके साथ कुछ दोस्त भी मौजूद थे, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें