फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हिट एंड रन मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नारायणा फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक चालक को पश्चिमी जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी इन्नास खान के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 24 अक्तूबर को नारायणा फ्लाईओवर पर धौला कुआं से मायापुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति घायल अवस्था में क्षतिग्रस्त स्कूटी के पास पड़ा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और करीब 50 से 60 वाहनों की जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे उसके ट्रक के नीचे स्कूटी सवार आ गया था। इसके बावजूद वह रुका नहीं और दिल्ली में सामान उतारने के लिए अपने गंतव्य पर चला गया। वहां सामान उतारने के बाद वह अगली खेप लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें